-अटल आवासीय विद्यालय, आगरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम
आगरा, कोरई – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय, आगरा में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगा सफाई यंत्र, जल शुद्धिकरण यंत्र, पानी से चलने वाली गाड़ी, सौर ऊर्जा आधारित यंत्र जैसे कई नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी सृजनशीलता और वैज्ञानिक सोच से नई खोजों की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए। इस विज्ञान महाकुंभ में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विज्ञान की गहराइयों में डुबकी लगाई।

शाम के सत्र में अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विज्ञान के प्रति अपनी गहरी रुचि प्रदर्शित की।
इस कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में प्राचार्या सुनीता बशिष्ठ, प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक कुमार, संस्थापक अध्यापक अवधेश कुमार झा, विज्ञान शिक्षक श्री बिनोद कुमार चौरसिया, सहित कई सम्मानित शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन उप श्रम आयुक्त आगरा, श्री राकेश द्विवेदी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
#NationalScienceDay #AtalAwasiyaVidyalaya #VigyanPradarshani #ScientificInnovation #AgraNews















