Advertisement

अचानक दो हिस्सों में बंट गई गरीब रथ एक्सप्रेस

-अचानक दो हिस्सों में बंट गई गरीब रथ एक्सप्रेस

-बिहार से दिल्ली जा रही थी ट्रेन
-यात्री हलकान

ब्यूरो।पटना/मधुबनी।

बिहार के मधुबनी जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। हालांकि इस घटना में यात्रियों के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन घंटों तक यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। यात्री काफी परेशान रहे। दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई। उसके बाद आनन- फानन में बाकी इंजन सहित बोगियों को बैक कर लाया गया। उसके बाद छूटे हुए हिस्से से उसे जोड़ा गया, तब जाकर ट्रेन रवाना हुई।


इस बात की जानकारी होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। उसके बाद किसी तरह इसकी सूचना ड्राइवर को दी गई। उसके बाद ड्राइवर ने इंजन को रोका और उसके बाद उसे बैक किया। ट्रेन को बैक कर बाकी डिब्बों के पास लाया गया। उसके बाद उसे जोड़ा गया। जोड़ने के बाद ट्रेन को समय से एक घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री ट्रेन से नीचे उतरे और काफी देर तक परेशान रहे। इससे पूर्व भी बिहार में मगध एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई थी।