-अक्षय वट राय नगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर बैठक आयोजित
राजापाकर | संजय श्रीवास्तव
सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित अक्षय वट राय नगर स्टेशन परिसर में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी अक्षय वट राय छात्रावास सेवा समिति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग में बाधक नीम के विशाल वृक्ष को हटाने तथा मोहद्दीपुर रेल ढाला के निकट अंडर बाईपास रोड निर्माण जैसी जनहितकारी मांगों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर पुनः रेलवे के वरीय अधिकारियों, बिहार सरकार के संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान हो सके।
बैठक की अध्यक्षता कपालेश्वर राय ने की, जबकि संचालन वीर बहादुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार रौशन, अरविंद कुमार, ललित कुमार घोष, महेंद्र प्रसाद सिंह, अर्जुन राय और अजय राय सहित कई स्थानीय नागरिकों ने अपने विचार रखे और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद की।











