Advertisement

हरपुर बांध पर बदमाशों ने गन पॉइंट पर सीएसपी संचालक से 3 लाख 97 हज़ार रुपए लूटा

-हरपुर बांध पर बदमाशों ने गन पॉइंट पर सीएसपी संचालक से 3 लाख 97 हज़ार रुपए लूटा

-पीयर थाना में 4 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
-हत्था थाना के पटसारा गांव का है पीड़ित
-बन्दरा में चलाता है सीएसपी केंद्र

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध पर सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा रुपए से भरा बैग लूट का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पीड़ित हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव निवासी हरिशंकर कुमार ने पियर थाना में आवेदन देकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटनाक्रम 18 अगस्त की करीब 3 बजे दोपहर की बताई गई है। मामले में पीड़ित ने मंगलवार को बताया कि घटना के समय वे पीयर से 3लाख 97हज़ार 700 रुपये स्पाइस मनी से कलेक्शन पर सीएसपी को चलाने हेतु अपने साला विकास कुमार, ग्राम – बाला कोठी, वार्ड 04, थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चंपारण के साथ बाइक से बन्दरा आ रहे थे।

इसी क्रम में रास्ते में हरपुर बांध पर समय 3:20 बजे दो बाइक पर सवार 4 अज्ञात बदमाश उनके पास से बन्दूक का भय दिखाकर रुपए से भरा काले रंग का बैग छीन कर फरार हो गया। उसके बाद वे लोग कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किए, लेकिन वह भाग गया। बैग में रुपया के अलावा दो दुकान के चाबी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक संबंधित कागजात, चेक बुक आदि भी था। पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि पिलखी चौक की एक सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर में सन्दिग्ध बाइक सवार सड़क से जाते दिख भी रहा है। उन्होंने घटनाक्रम की दर्ज प्राथमिकी में कानूनी कार्यवाई की मांग की है।पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने मंगलवार की देर शाम बताया कि बंदूक का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से 3 लाख 97 हज़ार 700 रुपए लूट की शिकायत की गई है।पीयर पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है।डिटेल्स खंगाला जा रहा है।