-स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ मुजफ्फरपुर का संकल्प, जनभागीदारी का दिया संदेश
मुजफ्फरपुर। “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत मुजफ्फरपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी अभियान में सहभागी बने।
अभियान के दौरान स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए इसे प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया। लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

अभियान में शामिल लोगों ने स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया। कहा गया कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम की व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि नागरिकों की सजगता, सहभागिता और जिम्मेदारी से बनता है।
नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से निरंतर सहयोग की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मुजफ्फरपुर को स्वच्छता के नए मानकों की ओर आगे ले जाना है।












