Advertisement

स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

-स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस उत्सव – 2025 के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अगस्त तक चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत, आज दिनांक 14.08.2025 को सोनपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड, मुजफ्फरपुर में “स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

स्काउट एवं गाइड दल द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही सफाई कर्मियों के अमूल्य योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान रेलवे भर्ती बोर्ड/मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष महोदय एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर महोदय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके अतिरिक्त रेलवे भर्ती बोर्ड/मुजफ्फरपुर परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें अध्यक्ष महोदय, अपर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर, अधिकारियों एवं रेल स्टाफ ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत संकल्प को और सशक्त बनाया।

सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। साथ ही कचरे के पृथक्करण हेतु अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराए गए हैं। यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से “Use the Dustbin” एवं “Donate the Dustbin” जैसे विशेष अभियान भी सक्रिय रूप से चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि स्वच्छता और हरियाली की दिशा में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को और गति दी जाएगी।