-शौचालय के अभाव में बच्चों को हो रही परेशानी
बन्दरा। दीपक।
एक तरफ सरकार स्कूलों में संसाधनों के विकास पर जोर दे रही है।वहीं प्रखंड के उत्क्रमित इंटर स्तरीय विद्यालय तेपरी में शौचालय का अभाव है। जिसके कारण से यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। विद्यालय में जो शौचालय है, वह भी जर्जर हो चुके हैं।बच्चों एवं ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय के अभाव में छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है।

वहीं इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने बताया कि तेपरी हाई स्कूल को अपग्रेड कर 10 + 2 इंटर स्तरीय विद्यालय कर दिया गया है। विद्यालय में पहले से ही अध्ययन अध्यापन के लिए भवन का अभाव है। पहले से जो शौचालय यहां है। वह अब जर्जर हो चुके हैं। नए शौचालय निर्माण के लिए विभागीय स्तर पर मांग की गई है। शौचालय के अभाव में छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटर स्तरीय छात्र-छात्राओं की संख्या 610 है। जिसमें हाई स्कूल में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 470 है।













