-मुजफ्फरपुर में भी शान से फहराया तिरंगा,बन्दरा में भी रही झण्डात्तोलन की धूम

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। जिला समाहरणालय के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा झंडा फहराया गया और सलामी दी गई। बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी ने झंडातोलन कर झंडे को सलामी दी।

प्रखण्ड बाल विकास परियोजना कार्यालय पर उपप्रमुख उमेश राय के द्वारा झंडातोलन किया गया। बीआरसी भवन परिसर में कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुजीत कुमार दास के द्वारा झंडातोलन किया गया। इसी तरीके से बंदरा पीएचसी कार्यालय पर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद के द्वारा झंडातोलन किया गया।

उधर बन्दरा पंचायत सरकार भवन पर मुखिया निर्मला देवी के द्वारा झंडातोलन किया गया और झंडे को सलामी दी गई।वहीं पीयर थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज यादव ने झण्डातोलन किया।उधर हत्था ओपी परिसर में ओपीध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा तिरंगा फहराया गया और झंडे को सलामी दी गयी।इस पीयर एवं हत्था की पुलिस बलों के द्वारा भी सशस्त्र सलामी दी गयी।

इस मौके बन्दरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वशी, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष चौधरी, संजेश चौधरी,उपप्रमुख उमेश राय,विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव,पूर्व जिला पार्षद आफताब आलम,जिला अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष गाजी शाहनवाज,शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार,मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रभारी अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह,पियर थाना एवं हत्था ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी,प्रखंड,अंचल,बालविकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,क्षेत्र के विभिन्न दलों के पार्टी पदाधिकारी,पंचायती राज के प्रतिनिधि, सामाजिक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।















