Advertisement

स्पॉट: बन्दरा BRC में हुई चहक प्रशिक्षण, शिक्षकों को बताया गया खेल-खेल में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने के तरकीब

-चहक प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया खेल-खेल में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने के तरकीब

मुुुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

एसएलएन कार्यक्रम के अंतर्गत बंदरा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी में सोमवार को चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के स्कूली शिक्षकों को पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के तरीकों को बताया और समझाया गया। पहले चरण में 6 पंचायतों के 44 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया।दूसरे चरण में शेष 6 पंचायतों के 50 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है।

शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि 12 पंचायतों में कुल 94 विद्यालयों के 94 शिक्षकों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में पहली और दूसरी क्लास के बच्चों को आसान तरीकों से, आसान लहजे में,सहज रूप से खेल खेल के माध्यम से कैसे पढ़ाया जाए। इसके तौर-तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के सभी 94 विद्यालयों को इस प्रशिक्षण के लिए शामिल किया गया है। प्रशिक्षक नीरज कुमार एवं रामललित राय ने बताया कि इन तरीकों से बच्चों की पढ़ाई काफी आसान एवं मनोरंजक हो जाती है।