Advertisement

स्पॉट: बन्दरा के लोहरखा में विधायक का नागरिक अभिनंदन,घर-घर सुनी समस्याएं, बोले: लोहरखा घाट पर जल्द बनेगा पुल

-बन्दरा के लोहरखा में विधायक का नागरिक अभिनंदन,घर-घर सुनी समस्याएं, बोले: लोहरखा घाट पर जल्द बनेगा पुल

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के लोहरखा एवं जांता मोड़ गांव में विधायक निरंजन राय ने ‘आपके विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को घर-घर जाकर लोगों की समस्यायों को सुना । लोगों का मुख्य मांग बागमती नदी के लोहरखा घाट पर पुल निर्माण से संबंधित था ।

 

कुछ लोगों ने सोख्ता , सड़क एवं आवास नहीं होने की बात बताई । इस दौरान विधायक ने लोगों को अविलम्ब सभी कामों को पुरा करने का भरोसा दिलाया । किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष महेश राय के यहां विधायक का हाथी-घोड़ा-बैंडबाजा एवं डीजे साउंड के बीच नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , राज्य परीषद सदस्य चंदेश्वर कुशवाह , उप प्रमुख उमेश राय , युवा अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाह , पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय , अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष गाजी शहनवाज, रत्नेश कुशवाहा , इन्द्रेश यादव , मुकेश कुशवाहा , शौकत अली मुन्ना ,उप मुखिया अजय राय , मनोज राज , विकास यादव आदि भी थे।