Advertisement

स्पॉट: छठ पूजा के बाद छठ घाट स्थलों पर पसरा है कचरा, दूसरे दिन भी सफाई के प्रति गम्भीर नहीं दिखे जिम्मेवार

-छठ पूजा के बाद छठ घाट स्थलों पर पसरा है कचरा, दूसरे दिन भी सफाई के प्रति गम्भीर नहीं दिखे जिम्मेवार

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

दो दिन पहले चकाचक दिखने वाला छठ घाट छठ समाप्ति के बाद दूसरे दिन भी कचरों से पसरा है।विभिन्न नदी-तालाबों में छठ घाट स्थल सजाए गए केला के थम,अशोक के डंठलों-पत्तों, पेड़ पौधों के टहनी, धूप- दीप के पन्नी-डब्बों के अवशेषों आदि गंदगियों से पटा है। बूढ़ी गंडक एवं बागमती नदी के विभिन्न छठ घाट के अलावे बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी तालाबों एवं कई जगहों पर सामूहिक रूप से जो कृत्रिम घाट बनाए गए थे।प्रायः स्थलों पर छठ के दूसरे दिन मंगलवार को भी कचरा पसरे हैं।

बन्दरा प्रखंड मुख्यालय परिसर के सरकारी पोखर,सीधी घाट पर भी कचरा पसरा है।लिहाजा प्रखंड मुख्यालय वाली बन्दरा पंचायत समेत विभिन्न पंचायत क्षेत्र में कचरा प्रबंधन अभियान चलाए जा रहे हैं, बावजूद सरकारी पोखरों, नदी-तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए कई कृत्रिम पोखर स्थलों के दूसरे दिन यही हालत दिखे। प्रखण्ड के जिन पंचायतों में सीधी घाट बनाए गए हैं। वहां भी यही स्थिति है।बाबजूद साफ-सफाई के प्रति कचरा प्रबंधन अभियान से जुड़े हुए कार्यकर्ता या स्थानीय जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं दिखे।