Advertisement

स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, दो घंटे में पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा

-स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, दो घंटे में पुलिस ने हत्यारे को पकड़ा

-सिर और पेट में लगी थी बुलेट

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित रामपुरवा गांव में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के संचालक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आपसी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। मृतक की पहचान मोहम्मद इरशाद (35) के रूप में हुई है। मृतक के सिर और पीठ में गोली लगी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शहाबुद्दीन को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना प्रयुक्त पिस्तौल और गोली भी बरामद किया है। बताया जाता है कि मृतक के पड़ोसी शहाबुद्दीन पर मारपीट के बाद गोली मार ने का आरोप है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इरशाद अपने स्कूल जा रहे थे, तभी शहाबुद्दीन ने उन पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद इरशाद ने जान बचाने की कोशिश की और करीब 300 मीटर भागकर अपने चाचा के घर पहुंचा, लेकिन गेट बंद था। इसी दौरान शहाबुद्दीन ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार मौके से हो गया। फायरिंगघ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल इरशाद को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की पुष्टि की और चकिया एसडीपीओ को जांच के लिए भेजा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।


मृतक के पड़ोसी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि चार साल पहले इरशाद और शहाबुद्दीन के बीच घर के छज्जे को लेकर विवाद हुआ था। पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन आपसी मनमुटाव बना रहा। घटना के कुछ दिनों पहले दोनों परिवार अलग-अलग हो गए थे।वहीं बुधवार की सुबह हमलोग बातचीत कर रहे थे, जिसमें आरोपी शहाबुद्दीन भी हमलोगों के साथ ही था। जिसके बाद वह स्कूल जाने के लिए निकल गए। इसके कुछ देर बाद उनके बेटे ने मुझे फोन कर बताया कि उन्हें सात गोली लगी है।जबतक मैं मौके पर पहुंचा तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि इरशाद अपने घर के इकलौते वारिस थे और ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल चलाते थे। उनकी तीन छोटी बेटियां हैं, जो घर पर ही रहकर पढ़ाई करती हैं।