-सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाई गयी हरी झंडी, जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत
सीतामढ़ी।
भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत’ की नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीतामढ़ी जंक्शन पर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कैट के जिलाध्यक्ष और डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य आलोक कुमार ने ट्रेन को विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने ट्रेन के लोको पायलट अमित कुमार राम और सह-लोको पायलट रामचंद्र महतो को जानकी उद्भव एवं सीतामढ़ी के प्रमुख धार्मिक स्थलों की तस्वीर मोमेंटो स्वरूप भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच यात्रा सुगम होगी, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, आशीष हिसारिया समेत बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











