Advertisement

सरगणेशदत्त नगर के निजी स्कूल हॉस्टल से कक्षा 4 का छात्र लापता, मचा हड़कंप

-सरगणेशदत्त नगर के निजी स्कूल हॉस्टल से कक्षा 4 का छात्र लापता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर । सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगणेशदत्त नगर स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला कक्षा 4 का छात्र देवांशु ठाकुर शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गया। छात्र के अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन से लेकर उसके परिजनों तक में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि देवांशु ठाकुर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार दोपहर उसके लापता होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसकी तलाश शुरू की।

वहीं, परिजनों को सूचना मिलने के बाद उनकी चिंता बढ़ गई। परिजन छात्र के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है और हॉस्टल व आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्र के अचानक गायब होने से इलाके में भी चर्चा का माहौल है।
फिलहाल छात्र देवांशु ठाकुर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मामले में जांच के बाद ही छात्र के लापता होने की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।