-सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
समस्तीपुर। शनिवार को शांभवी चौधरी सांसद समस्तीपुर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय कक्ष में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक में सांसद द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने, सड़क पर यातायात संबंधी चिन्ह को लगाने हेतु संबंधित एजेंसी अथवा विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया।

यातायात नियमों का अनुपालन हेतु सघन जांच अभियान करने, शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूली बच्चों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया। वर्तमान में समस्तीपुर जिला अंतर्गत 380 हिट एंड रन के मामले में मुआवजा भुगतान हेतु कुल 257 आवेदन सामान्य बीमा परिषद, मुंबई को जिला पदाधिकारी के स्तर से भेजा जा चुका है। उक्त बैठक का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी – सदस्य – सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किया गया। संबंधित बैठक में जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी सहित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सभी मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं मोटर वाहन संघ के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।












