-सकरी मन एलेवन की टीम ने 113 रन से सीरीज पर कब्जा जमाया
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत अंतर्गत सकरी मन हॉस्पिटल के बगल में केसीसी क्रिकेट ट्रूनामेंट का फाइनल मुकाबला पटसारा और सकरी मन टेल्को एलेवन के बीच खेला गया । जिसमें सकरी मन टेल्को एलेवन ने टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 230 रन बनाया।जिसके बाद जवाब में खेलने उतरी पटसारा की टीम 10 ओवर में 117 बनाकर ऑल आउट हो गई।वहीं,इस फाईनल मैच को जीतकर सकरी मन एलेवन की टीम ने 113 रन से सीरीज पर कब्जा कर लिया।

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन सकरी मन एलेवन की टीम के कुंदन ने (41 गेंद में 126 )किया।जिसे मैन ऑफ द मैच दिया गया।मैच में एंम्पयार अनिल और बबलू थे। उपमुखिया शिवनाथ सिंघानिया ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को समान्नित किया गया। मैच में श्याम सहनी,रामबाबू सहनी,टेल्को,सहदेव,विजय, बबलू,रौसन की सक्रिय भूमिका रही।
















