चंपारण की खबर::
-शिवहर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में 12 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
शिवहर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जबकि इसके पहले नौ लोगों के नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए थे। जिसके साथ अब शिवहर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से बारह (12) उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे। यह जानकारी शिवहर लोकसभा क्षेत्र संख्या 4 के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने देते हुए चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों के नामों की जानकारी दी।

बताया कि शिवहर एवं पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्रों में बारह- बारह उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चुनाव कार्य की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बता दें कि शिवहर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार लवली आनंद, महागठबंधन इंडिया समर्थित राजद उम्मीदवार रितु जायसवाल सहित अन्य दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मौके पर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, डीडीसी समीर सौरभ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।













