-शिवहर पर सीएम नीतीश मेहरबान, दी करोड़ों की सौगात, सीतामढ़ी में भी कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास
सम्वाददाता।पटना/शिवहर/सीतामढ़ी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को शिवहर दौरे पर पहुंचे। यहां वह करोड़ों की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शिवहर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले समाहरणालय परिसर में अधिस्थापित पंडित रघुनाथ झा की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने परिसदन में 03.16 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। फिर इसके बाद उन्होंने शहर से सटे रसीदपुर में तीन करोड़ 68 लाख की लागत से निर्मित न्यू बस स्टैंड का उद्घाटन किया।
सीएम नीतीश कुमार ने रसीदपुर बस स्टैंड के शिलान्यास के साथ-साथ जगदीश नंदन पथ को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए बुडको से तैयार किये जाने वाले ड्रेनेज सिस्टम कार्य का भी शिलान्यास किया।
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार शिवहर के देकुली धाम भी पहुंचे जहां उन्होंने जिले के एकमात्र ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल देकुली धाम का जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास किया।

सीएम नीतीश कुमार सीतामढ़ी पहुंचकर विकास कार्यों का किया शिलान्यास:
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर शिवहर के देकुलीधाम से सड़क मार्ग से 12:19 बजे पुनौराधाम जानकी मंदिर में पहुंचे। पुनौराधाम मंदिर परिसर में सीएम नीतीश कुमार ने 72. 74 करोड़ की मंदिर विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री जमा खान, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधि थे। शिलान्यास के बाद कार्यकर्ताओं से मिल कर पटना के लिए रवाना हो गए।












