Advertisement

शिक्षाशास्त्र विभाग गया कॉलेज गया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ

-शिक्षाशास्त्र विभाग गया कॉलेज गया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ

गया।धीरज।

शिक्षाशास्त्र विभाग गया कॉलेज गया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इनडोर एवं आउटडोर विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन बी एड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष में नामांकित विद्यार्थियों के लिए किया गया. जिसमें प्रमुख रुप से क्रिकेटपुरूष बैडमिंटन एवं शतरंज की प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए किया गया था।खेल प्रतापर्धा का विधिवत शुभारंभ गया कॉलेज गया के शिक्षा विभाग के अद्यक्षय डा धनंजय धीरज एवं अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया है ।विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र विभाग डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि. प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इन प्रशिक्षुओं को खेल की बारीकियों और व्यवहारिक ज्ञान से अवगत करना ही इसका मूल उद्देश्य है । ये जब विद्यालयों में शिक्षक बनकर जाएं तो देश के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे सकें. प्राचार्य डा सत्र सिंह चंद्र ने अपने प्रेसित संदेश के मध्यम से कहा कि. शिक्षाशास्त्र विभाग की यह पहल सराहनीय है और मैं सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देता हूं साथ ही साथ उनको यह भी आश्वस्त करता हूं कि खेलकूद से संबंधित हर प्रकार की सहायता महाविद्यालय में मुहैया कराई जाएगी।विद्यार्थी खेल को खेल की भावना से खेलें और टीम स्पिरिट की भावना को विकसित करें।
क्योंकि टीमस्पिरिट की भावना से हम न सिर्फ खेल को जीत सकते हैं बल्कि. टीमस्पिरिट से हम विश्व को भी जीत सकते है। समस्त खेल आयोजन कार्यक्रम कोओर्डिनेटर अभिषेक कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ है।

इस मौके पर गया कॉलेज गया के सहायक प्राध्यापक अमरेंद्र कुमार निखत परवीन मोहम्मद सदरे आलम अजय शर्मा. मुजाहिद इमाम अश्वनी संगीता राय ताजवार नाज़ विकास व साबिर उपस्थित थे।