वैशाली के बच्चों में दिखा जोश, स्कूल में किया गया खेल प्रतिभाओं का चयन

मशाल 2024: वैशाली के बच्चों में दिखा जोश, स्कूल में किया गया खेल प्रतिभाओं का चयन

मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली।

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग, खेल विभाग और राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ “मशाल 2024” को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर में बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बैट्री टेस्ट का आयोजन किया गया।

शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस टेस्ट में बच्चों की अलग-अलग खेल विधाओं में क्षमता का आकलन किया गया।

6 × 10 सटल दौर: बालक वर्ग में सुजीत कुमार ने 16 सेकंड और बालिका वर्ग में रीती कुमारी ने 18.6 सेकंड में सफलता प्राप्त की।

वर्टिकल जंप: अरिहंत कुमार (बालक वर्ग) और अभिलाषा (बालिका वर्ग) अव्वल रहे।

स्टैंडिंग ब्रॉड जंप: नवीन राज (बालक वर्ग) और डॉली कुमारी (बालिका वर्ग) ने सबसे आगे रहते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।

30 मीटर स्पिरिंट: आयुष (बालक वर्ग) और काजल (बालिका वर्ग) ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी की।

फुटबॉल थ्रो: नवीन राज (बालक वर्ग) और अर्पण (बालिका वर्ग) ने सर्वाधिक दूरी पर थ्रो किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने सभी प्रतिभागियों को 7 से 9 जनवरी तक प्रस्तावित “मशाल प्रतियोगिता” के लिए शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में शिक्षकों धर्मेंद्र कुमार, रिंकू कुमारी, ज्योति भारती और अन्य ने सहयोग दिया। वहीं, कक्षा 8 की छात्राओं संजली और उजाला ने खेल मैदान तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#मशाल2024 #वैशाली #खेलमहाकुंभ #बच्चोंकीप्रतिभा #खेलप्रतियोगिता