-वैशाली:भगवनपुर के हुसैना और गोरौल के हरसेर मुख्यमंत्री के लिये सजधज कर तैयार
वैशाली /सुधांशु
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को भगवानपुर प्रखंड के हुसैना पंचायत और गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत के हरसेर जो प्रखंड -अंचल और थाना के निकट है उनका आगमन होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। एन एच 22 पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील है। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ पूनम केशरी, के अलावे थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अलावे भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

प्रखंड के कटरमाला पंचायत के हरशेर गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। टोले में स्थित राजकीय विद्यालय को रंग रोगन कर चमका दिया गया है। नया नया बेंच डेक्स भी लाया गया है। विद्यालय में झूला , सोलिंग भी करायी गयी है। जगह जगह सोखता भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जगह जगह लाइट लगाया गया है। राशन कार्ड भी दो घन्टे के अंदर बनाकर बांटा गया है। स्थानीय लोगो ने बताया मुख्यमंत्री हरशेर स्थित मजार पर चादरपोशी भी करेगे। वही सभी विभाग अपना अपना स्टॉल लगाने की तैयारी कर रखी है।











