Advertisement

वियतनाम की राजधानी हनोई के नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

-वियतनाम की राजधानी हनोई के नौ मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

हनोई। एजेंसी।

वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लगने से कई लोगों की जान चली गई। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने आधिकारिक समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि बुधवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं अबतक अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।