Advertisement

विकास यादव फिर बने आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन कटरा प्रखंड में सांगठनिक चुनाव सम्पन्न

-विकास यादव फिर बने आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन
कटरा प्रखंड में सांगठनिक चुनाव सम्पन्न

कटरा (मुजफ्फरपुर): कटरा प्रखंड मुख्यालय के निकट विवाह भवन में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का सांगठनिक चुनाव (2025-2028) शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विकास यादव को एक बार फिर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

मुख्य संगठन चुनाव प्रभारी वकील सहनी ने अध्यक्ष पद की घोषणा करते हुए कहा कि विकास यादव पार्टी के एक समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजद आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और विजय पताका फहराएगी।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक निरंजन यादव ने भी विकास यादव को बधाई देते हुए कहा कि वह युवा जोश के साथ-साथ परिपक्व सोच के भी धनी हैं। उनके पुनः अध्यक्ष बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

चुनाव उपरांत बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, सफदर हुसैन, राम मिलन महतो, श्याम बिहारी राम, भरत दास, सोनू चौधरी, अभिजीत ठाकुर, मगफुर आलम, शिवचंद्र यादव, मोहम्मद फैसल अली, संतोष यादव, राजू मंडल, भुनेश्वर राम, रंजीव कुमार, नीरज मंडल, मनोज कुमार, राजू राय, मोहम्मद साफी आलम, नूर बाबू, दिनेश पासवान एवं राजवीर राय सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#RJD #VikasYadav #KatraNews #PoliticalUpdate #RJDOrganizationalElections #MuzaffarpurPolitics #राजद