Advertisement

वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज़ — पहले दिन 395 अभ्यर्थी रेस में सफल

-वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज़ — पहले दिन 395 अभ्यर्थी रेस में सफल

वाराणसी।डॉ. उदय शंकर भगत।

वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में शनिवार को सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की शुरुआत हुई। पहले ही दिन जिले के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भर्ती रैली के पहले दिन क्लर्क/ट्रेडमैन पद के लिए पूर्वांचल के सभी 12 जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 1028 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 844 अभ्यर्थियों ने रेस में भाग लिया, जबकि 395 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए।

भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन रेस बिना किसी बाधा के सकुशल सम्पन्न हुई। आयोजन का नेतृत्व आगरा से आई कर्नल रेशमा शरीन के नेतृत्व वाली 11 सदस्यीय सैन्य टीम ने किया। भर्ती स्थल पर सेना के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रैली स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय और शांतनु मिश्रा लगातार चक्रमण करते नजर आए। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहे।

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में अन्य श्रेणियों के लिए भी भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक परीक्षण का होगा।

 

#अग्निवीर_भर्ती_रैली 🇮🇳
#वाराणसी_सेना_भर्ती 🪖
#भारतीय_सेना_का_गौरव 💂‍♂️
#युवा_शक्ति 💪
#सेवा_समर्पण_साहस ⚔️