-वंदे मातरम के 150 वर्ष पर स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरपुर।
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, बेरुआ चौक (N.H. 27), गायघाट, मुजफ्फरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देशभक्ति, बलिदान और मातृभूमि की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को वृक्ष वाटिका नर्सरी, बेरुआ में भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि “हम बिना भोजन एक-दो दिन रह सकते हैं, लेकिन बिना ऑक्सीजन कुछ घंटों तक भी नहीं जी सकते।” इस अवसर पर सभी प्रकार के पौधों की पहचान कराई गई और जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

नर्सरी कर्मियों ने बताया कि हरियाली ही खुशहाली की पहचान है — “जहां होगी हरियाली, वहीं होगी खुशहाली।” बच्चों के बीच टॉफी वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।
मौके पर शिक्षक अमोड कुमार, अमन कुमार, शिक्षिका नीलम कुमारी, कल्पना कुमारी, एवं नर्सरी कर्मी अशोक कुमार यादव, गौरव कुमार, सौरव कुमार, सनी कुमार, विक्रम कुमार और बॉबी कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
—
#वंदे_मातरम150वर्ष 🇮🇳
#पर्यावरण_संरक्षण 🌱
#स्वामी_विवेकानंद_स्कूल 🌿
#हरियाली_ही_खुशहाली 🌳
#देशभक्ति_के_संग_पर्यावरण_का_पाठ 🇮🇳🌎












