Advertisement

रेप मामले के अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

-रेप मामले के अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

-गाजे-बाजे के साथ पहुंची पुलिस ने की कार्यवाई
-पर्याप्त संख्या में पहुंची थी पुलिस
-अक्टूबर में दीपावली के दिन हुई थी घटनाक्रम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना की पुलिस ने रेप कांड की एक घटनाक्रम में सिमरा गांव में आरोपी के घर पर गाजे-बाजे के साथ पहुंच कर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार की शाम बताया कि अक्टूबर महीने की यह घटनाक्रम है। दीपावली के दिन एक 20 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस घटना की प्राथमिकी में दो नामजद अभियुक्त बनाए गए थे। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरा अभियुक्त अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। न्यायालय के आदेश के आलोक में अभियुक्त के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए इश्तिहार चिपकाए गया है। 21 दिन के अंदर यदि उसने समर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा बलों की टीम भी पहुंची थी।