Advertisement

राष्ट्रीय टीम ने किया HWC बिशनपुर का मूल्यांकन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई

-राष्ट्रीय टीम ने किया HWC बिशनपुर का मूल्यांकन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई

✍🏻 बन्दरा, मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

बन्दरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) बिशनपुर का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में HWC बिशनपुर का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।

राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल एवं श्री नागेंद्र गव्वाला ने केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं, सेवाओं, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी की सराहना की।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर CHO केशव कुमार, प्रीति कुमारी, विभा कुमारी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) को बधाई दी गई। टीमवर्क और निरंतर प्रयास के कारण यह केंद्र NQAS मानकों पर खरा उतरा है।

इस उपलब्धि से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।