-रामदयालुनगर मंडल के 71 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिला भाजपा के रामदयालुनगर मंडल के सभी 71 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना। मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन के नेतृत्व में मंडल के अस्थायी कार्यालय उन्नति शॉपी में मंडल पदाधिकारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नूनदन सिंह, अनिल ओझा व संजीव सोनू, आईटी सेल संयोजक शुभेंदु सिन्हा, किसान मोर्चा के महामंत्री धीरज महाराज, शक्ति केंद्र प्रमुख राजीव पाराशर, चंदन कुमार और देवेंद्र महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने बताया कि मंडल के सभी 71 बूथों पर बूथ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और अन्य कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन के विभिन्न विषयों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, उपलब्धियों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाते हैं।











