-राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दी गई अनुग्रह राशि
राजापाकर ।संजय श्रीवास्तव ।
राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दो मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग गांव निवासी युगल साह की मौत वज्रपात से हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने उनके घर जाकर उनकी पत्नी चंचला देवी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा।

वहीं दूसरी घटना में, जाफरपट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की छठ पर्व के अवसर पर बाकरपुर पोखर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके पिता रविंद्र पासवान को चार लाख रुपये का चेक राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी द्वारा कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया।
दोनों परिवारों ने सरकार और अंचल प्रशासन को इस सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
#राजापाकर #आपदा_राशि #सरकारी_सहायता #वज्रपात #डूबने_से_मौत #बिहार_समाचार #अनुग्रह_राशि












