-राज्यपाल से मिले पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, यात्री सुविधाओं और रेल विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
हाजीपुर, 4 सितंबर 2026। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन से शुक्रवार को पटना स्थित लोक भवन में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने बिहार में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल विकास से जुड़ी पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी राज्यपाल को दी।

उन्होंने रेलवे के मौजूदा क्रियाकलापों, यात्री सुविधाओं में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
महाप्रबंधक ने इन विषयों पर राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान बिहार में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को सुविधाजनक एवं बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराने से जुड़े पहलुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।












