Advertisement

राजेंद्र छात्रावास में ब्रावो फाउंडेशन कराएगी ई-लाइब्रेरी का निर्माण : राकेश

चंपारण की खबर::
-राजेंद्र छात्रावास में ब्रावो फाउंडेशन कराएगी ई-लाइब्रेरी का निर्माण : राकेश
– कहा, जल्द सभी अन्य मांगें हो जाएंगी पूरी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

शहर अंतर्गत चांदमारी स्थित राजेंद्र छात्रवास में रह रहे छात्र जल्द ई-लाइब्रेरी का लाभ उठा पाएंगे। गुरुवार को छात्रावास पहुंचे ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय ने छात्रों की ई-लाइब्रेरी निर्माण की मांग को स्वीकार कर लिया। छात्रावास परिसर में जल्द ब्रावो फाउंडेशन की ओर से ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। छात्रों ने राकेश पांडेय के समक्ष छात्रावास में सोलर पैनल व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग भी रखी। वहीं खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस पर राकेश पांडेय ने छात्रों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया। कहा कि पहले ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं अन्य मांगें भी धीरे-धीरे पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि ब्रावो फाउंडेशन ने अब तक चकिया, एमएस कॉलेज सहित विभिन्न जगहों पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण कराया है। जहां बड़ी संख्या में छात्रों को इसका लाभ मिल रहा। राकेश पांडेय के छात्रावास पहुंचने के बाद छात्रों में काफी खुशी देखने को मिली।
ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक राकेश पांडेय ने बातचीत में कहा कि छात्रावास में छात्रों की सुविधा के लिए मैने 2017 में प्रयास शुरू किया था, लेकिन राजनीतिक दबाव में नहीं करने दिया गया। मै वादा करता हूं कि वर्ष 2024 छात्रों के विकास का होगा। छात्रों के लिए कुछ बड़ा व बेहतर करूंगा।


ई-लाइब्रेरी में डिजिटल फार्म में किताबें होंगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर रखा जाएगा। वहीं अन्य कई तरह की भी किताबें भी होंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रिंटेड किताबें, पत्रिकाएं भी रखी जाएंगी। मौके पर अम्बेडकर छात्रवास के छात्रनायक रवि पासवान, भीम कुमार, अजय पासवान, नरेश पासवान, नैतिक कुमार, सोनू पासवान, मुकेश पासवान, कुणाल बैठा, प्रशांत कुमार, चांद पासवान, राजीव पासवान, शशि कुमार, रंजेश कुमार, अंकित कुमार, रामबाबू पासवान, गुड्डू पासवान, पिंटू पासवान, अजीत कुमार, नितेश पासवान, दीपू बैठा, नीरज कुमार, इत्यादि सहित अनेक छात्र उपस्थित थे वहीं ब्रावो फाऊंडेशन से संजय पांडेय, राजेश रंजन, विनय कुमार, चुलबुल पाण्डेय, पियूष सिंह, अमरेन्द्र कुमार, नन्दन सिंह, आर एस राहुल,वीरेन्द्र प्रसाद साहू, उपेन्द्र पटेल, इत्यादि उपस्थित थे।