Advertisement

रशोईयों के धरना-प्रदर्शन के वजहों से 9स्कूलों में मध्यान भोजन रहे बन्द

-रशोईयों के धरना-प्रदर्शन के वजहों से 9स्कूलों में मध्यान भोजन रहे बन्द

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के 9 विद्यालयों में सोमवार को मध्यान भोजन बंद रहे। इन विद्यालय में बच्चे पहुंचे,लेकिन रशोईयों के हड़ताल के कारण यहां मध्यान भोजन नहीं बनाया जा सका। एमडीएम प्रभारी दिनेश कुमार दीपू ने बताया कि प्रखंड के कुल 94 विद्यालय में 85 विद्यालय में एमडीएम संचालित किया गया,लेकिन 9 विद्यालयों में रसोइयों के समाहरणालय में धरना प्रदर्शन में चले जाने की वजह से मध्यान भोजन बंद रहे।जिससे स्कूल पहुंचने के बाबजूद प्रखण्ड के इन 9 स्कूलों के करीब एक हज़ार से ज्यादा बच्चे मध्यान भोजन से वंचित रह गए।

इसमें मध्य विद्यालय पटसारा, मध्य विद्यालय सखौरा,प्राथमिक विद्यालय पासी टोला पटसारा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय वैद्यनाथपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय पटसारा महेंद्र राम के टोला, प्राथमिक विद्यालय मणिपुर पश्चिम, प्राथमिक विद्यालय त्रिकोण टोला, प्राथमिक विद्यालय कैला बखरी शामिल है।