-यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से 50 यात्रियों की जान बची
मथुरा/विवेक अरोड़ा। Yamuna Expressway पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब आगरा से दिल्ली जा रही एक बस अचानक चलते-चलते आग का गोला बन गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस में अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देख चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।
घटना Naujheel Police Station area के माइलस्टोन 64 के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।











