Advertisement

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की हुई बैठक में समीक्षा

चंपारण की खबर::

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बनाएंगे यादगार, भगवान की पूजा से शुरू होंगे कार्यक्रम : राधामोहन सिंह

– मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की हुई बैठक में समीक्षा

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से यादगार बनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत मोतिहारी में मैं बलुआ चौक स्थित मंदिर शक्ति धाम में आदि शक्ति और भोलेनाथ की पूजा अर्चना से करूंगा। जबकि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से भाजपा दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवारा के रूप में मनाएगी। इसके लिए जिला से लेकर मंडल स्तर पर लगभग तैयारी कर ली गई है। उक्त बातें आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहीं। वहीं इसके पूर्व हरसिद्धि एवं गोविंदगंज विधानसभाओं के कोर ग्रुप एवं मंडल अध्यक्षों के साथ हरसिद्धि में बैठक हुई। जिसमें मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। साथ ही प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर हरसिद्धि के विधायक कृष्ण नंदन पासवान, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे ।


वहीं आज सांसद श्री सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में जो सुविधा खास लोगों के पास थी, उसे आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। गांव गरीब किसान को सशक्त किया है। पूरे विश्व में भारत के आदर्शों का झंडा लहराया है।कोरोना काल में करोड़ों देशवासियों को मुफ्त टीका लगाकर जीवन रक्षा किया है।
ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को हम सभी लाभार्थियों के साथ सुबह या शाम में मंदिरों मे जाकर पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री जी के लंबे जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे।

इन कार्यक्रमों में होगी भागीदारी :

बताया कि जन्म दिन के अवसर कई कार्यक्रम के आयोजन हैं। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह की मौजूदगी रहेगी। जिसमें पहला प्रधानमन्त्री जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन हेतु प्रातः 9:00 बजे बलुआ दुर्गा मंदिर शक्ति धाम में पूजा कार्यक्रम होगा। 9:30 बजे आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ होगा। जबकि 10:00 बजे टी.बी अस्पताल मोतिहारी में प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टी.बी मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण होगा। वहीं
दिन के 11:00 बजे नगर भवन मोतिहारी में प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का वर्चुअल लोकार्पण एवं संबोधन कार्यक्रम में भागीदारी होगी। जबकि दोपहर 1:00 बजे राजा बाजार गांधी ऑडिटोरियम मोतीहारी में राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शामिल होंगे । जिसका उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जी करेंगे।