Advertisement

मुजफ्फरपुर: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू

संवाददाता ।मुजफ्फरपुर।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( आरसेटी ) द्वारा आज शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर मे 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया..जिसमे सेंट आरसेटी निर्देशक श्री मुकेश कुमार,कारा अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार मेहता,उप अधीक्षक श्री संजय कुमार,सहायक.अधीक्षक,श्री पंकज कुमार, एवं आरसेटी सहायक श्री प्रवीण कुमार ने कैदियों को प्रशिक्षण के बाद होने वाले लाभ एवं कारा से बाहर निकलने के बाद अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने हेतु प्रेरित किया इसमें 35 प्रशिक्षु उपस्थित थे ।