-मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन छात्र, एक की हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहियापुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की छत पर खेल रहे तीन छात्र पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक छात्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र स्कूल की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान वे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।












