Advertisement

मुजफ्फरपुर में मतदान के दौरान मतदाताओं को मिली नई सुविधा

-मुजफ्फरपुर में मतदान के दौरान मतदाताओं को मिली नई सुविधा

— अब बूथ पर ले जा सकेंगे मोबाइल, वोटिंग से पहले करना होगा जमा

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में मुजफ्फरपुर जिले में इस बार एक नई व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन मतदाता अब अपने मोबाइल फोन साथ लेकर मतदान केंद्र तक जा सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार जिले के सभी बूथों पर यह सुविधा लागू की गई है। हालांकि, सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को मतदान कक्ष (बूथ) में प्रवेश करने से पहले मोबाइल फोन जमा करना होगा। वोटिंग पूरी होने के बाद वे अपना मोबाइल पुनः प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, बूथ परिसर में मोबाइल रखने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। वहां प्रत्येक मतदाता को एक टोकन दिया जाएगा, जिसके आधार पर मतदान के बाद वे अपना फोन वापस ले सकेंगे।

यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए भी राहतभरी साबित होगी जो घर से दूर स्थित बूथों तक आते हैं और सुरक्षा कारणों से फोन साथ रखना आवश्यक समझते हैं।

 

#MuzaffarpurElections #BiharChunav2025 #VotingFacility #MobileAtBooth #ElectionCommission #MuzaffarpurNews #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #DemocracyInAction #Matdan2025