Advertisement

मुजफ्फरपुर में जन्माष्टमी पर महाआरती व महाप्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

-मुजफ्फरपुर में जन्माष्टमी पर महाआरती व महाप्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

मुजफ्फरपुर, बिहार।
कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सनातन सेवा दल द्वारा मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया, जिसे हजारों लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा ने किया और श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित कर आयोजन की शुरुआत की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक निलेश वर्मा, संतोष रंजन, कुणाल श्रीवास्तव, प्रधान महासचिव प्रियांशु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आयुष कुमार, उपाध्यक्ष वंदना सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कश्यप, महानगर अध्यक्ष अंकित कुमार, महानगर उपाध्यक्ष काजल कुमारी, प्रेरणा कुमारी, उमंग कुमार, रुन्नु ओझा, विक्की ओझा, अभिजीत मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव प्रियांशु श्रीवास्तव ने कहा कि “सनातन सेवा दल हमेशा हिंदू हित के कार्यों में तत्पर रहा है और आगे भी समाज व धर्म सेवा की दिशा में कार्य करता रहेगा।”