Advertisement

मुजफ्फरपुर में घर में घुसा संदिग्ध युवक, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

-मुजफ्फरपुर में घर में घुसा संदिग्ध युवक, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मुजफ्फरपुर। शहर के चैपमैन स्कूल के सामने स्थित एक घर में गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। घटना के समय घर में महिला अकेली मौजूद थीं।

जानकारी के अनुसार युवक घर में प्रवेश करने के बाद महिला से उनके एक पुराने किरायेदार के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान महिला को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब महिला ने उससे पूछा कि वह घर के अंदर कैसे आया, तो युवक घबरा गया और तुरंत दीवार कूदकर मौके से फरार हो गया।

घटना की पूरी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद महिला काफी सहमी हुई हैं और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इधर, घटना के बाद आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपी युवक की पहचान करने और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।