मुजफ्फरपुर: बन्दरा सीओ ने किया तटबंध का निरीक्षण
-बूढ़ी गण्डक नदी तटबंध के विभिन्न स्थलों का लिया जाएगा
-सम्बंधित कर्मियों को किया अलर्ट
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
जिले के बन्दरा सीओ अंकुर राय ने लगातार बारिश एवं संभावित बाढ़ की आशंका के मद्दे नजर अंचल क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गण्डक नदी तटबंध का शनिवार को निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के बड़गांव, हरपुर, सिमरा, रामपुरदयाल, रतवारा, तेपरी पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बूढ़ी गंडक तटबंध की स्थिति का उन्होंने स्वयं जायजा लिया है। इस दौरान संबंधित राजस्व कर्मचारियों को वरीय अधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में आवश्यक अलर्ट को लेकर निर्देश दिया गया। संपूर्ण सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में पानी का जलस्तर अभी काफी नीचे है।

विभिन्न संदर्भ में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिनस्थ कर्मचारी को नदी की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के वाटर लेवल, बांध की स्थिति एवं इससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं को लेकर सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। यथा स्थिति बनते हीं तत्काल कार्रवाई किए जाएंगे। वही नाव की उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की गई है।












