-बन्दरा में बीआरपी ने दिया पद से इस्तीफा
-हाल के महीनों में 3 बीआरपी ने दिया था योगदान
-एक के इस्तीफे के बाद अब 2बचे
-अबकी सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन बीआरपी के लिए हुए है।
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक
बन्दरा बीआरसी में हाल ही में चयनित बीआरपी अरुण कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अरुण कुमार ने इस आशय का पत्र बन्दरा बीईओ को दिया है। जिसमें इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य की खराबी बताई गई है। इस संबंध में अरुण कुमार ने बताया कि लगातार भागदौड़ की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा है। इस कारण से वे बीआरपी का कार्य करने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने बताया कि बीआरपी के रूप में चयन के बाद 31 जुलाई को उन्होंने योगदान दिया था। इसके बाद नवंबर माह तक उन्होंने काम किया है।इस बीच लगातार भागदौर की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा है और वे काम करने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। ज्ञात हो कि अबकी अवकाश प्राप्त शिक्षकों को बीआरपी के रूप में चयनित किया गया था। प्रखंड में तीन बीआरपी अबकी योगदान दिए थे। जिसमें एक ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब दो बीआरपी फिलहाल सेवारत हैं।












