Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में दो दिवसीय चहक प्रशिक्षण का समापन

-दो दिवसीय चहक प्रशिक्षण का समापन

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

बंदरा प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी में मंगलवार को दो दिवसीय चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया । जिसमें प्रखंड क्षेत्र के स्कूली शिक्षकों को पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के तरीकों को बताया और समझाया गया।

प्रशिक्षण के आज दूसरे दिन 6 पंचायतों के 50 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षक प्रतिनिधि सह प्रशिक्षक नीरज कुमार ने बताया कि 12 पंचायतों में कुल 94 विद्यालयों के 94 शिक्षकों को यह विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पहले दिन 44 तथा दूसरे दिन 50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक थे नीरज कुमार एवं रामललित राय।