Advertisement

मुजफ्फरपुर/ बन्दरा प्रखण्ड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई

-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट विभागीय स्तर पर मांगी गई है। इसके आलोक में विभिन्न सेंटरों की वर्तमान स्थिति से सम्बंधित रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। बन्दरा सीएचसी के बीसीएम विजयकांत ने बताया कि प्रखंड के सभी 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ऑनलाईन रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, शौचालय, चहारदीवारी, भवन, फर्श समेत विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आलोक में विभागीय स्तर पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि गोविंदपुर छपरा,सकरी मन सहित विभिन्न एचडब्ल्यूसी में चहारदीवारी, शौचालय,भवन आदि की कमी है तो कहीं पेयजलापूर्ति आदि की समस्या है।