-मुजफ्फरपुर बना आईटी निवेश का नया केंद्र: सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज की इकाई का शिलान्यास
-सौ से अधिक रोजगार के अवसर
मुजफ्फरपुर । बेला औद्योगिक क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा दी गई भूमि पर सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की इकाई की स्थापना की जा रही है। शनिवार को राज्य के सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने इसका शिलान्यास किया। यह पहली बड़ी आईटी कंपनी है जो पटना से बाहर बिहार के किसी अन्य जिले में अपनी यूनिट लगा रही है।
बिहार में बदले आईटी परिवेश का असर अब मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी दिखने लगा है। देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अब मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में अपनी यूनिट लगाएगी। इस परियोजना का शिलान्यास सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शनिवार को किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार आईटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के अनुरूप यह कदम युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।
कंपनी की सीईओ कुमुद शर्मा ने बताया कि पहले चरण में आठ करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, और पांच वर्षों में यह बढ़कर 20-25 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा। इससे सौ से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
आईटी विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार की आईटी नीति 2024 के अंतर्गत कंपनियों को कई प्रकार की सब्सिडी और इंसेंटिव्स दिए जा रहे हैं, खासकर पटना और दानापुर क्षेत्र के बाहर निवेश करने पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इससे संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय शंकर शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
#MuzaffarpurITHub #BiharDevelopment #SupersevaGlobal #ITInvestment #BiharEmployment #DigitalBihar #ITPolicy2024 #MuzaffarpurNews #StartupBihar #TechnologyInBihar












