-फोकल शिक्षकों एवं कक्षावार बाल प्रेरकों का चयन
-विभागीय निर्देश के अलोक में प्रत्येक साल होता है चयन
-एक साल का होता है अवधि
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में फोकल शिक्षकों एवं कक्षावार बाल प्रेरकों का चयन किया गया।बन्दरा बीईओ प्रेमलता सिन्हा ने बताया कि सत्र समाप्ति के उपरांत पूर्व के चयनित सभी फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, क्योंकि इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए ही होता है।

बीईओ ने बताया कि नये सत्र- 2024 – 2025 में फोकल शिक्षक एवं कक्षावार बाल प्रेरकों का चयन किया जाना है। इसको लेकर सभी संकुल एवं स्कूलों को निर्देशित किया गया है।चयन के बाद रिपोर्ट भी मांगी गई है।
शनिवार को ही फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि मामले में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम, बिहार के द्वारा भी निर्देशित किया गया है।












