Advertisement

मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी का निर्देश: मतदाता घबराएं नहीं, बिना दस्तावेज भी जमा करें गणना फॉर्म, नाम नहीं होगा कट!

-मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी का निर्देश: मतदाता घबराएं नहीं, बिना दस्तावेज भी जमा करें गणना फॉर्म, नाम नहीं होगा कट!

✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

कांटी थर्मल आईबी परिसर में मंगलवार को आयोजित बीएलओ बैठक में मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान योग्य मतदाताओं का नाम नहीं काटा जाएगा, बशर्ते निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन किया जाए।

🔶 डीएम का सख्त संदेश – “कोई पैनिक न हो”

डीएम सेन ने कहा कि यदि किसी मतदाता के पास तत्काल जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, तो वे गणना प्रपत्र प्रारूप फॉर्म पर स्वहस्ताक्षरित आवेदन देकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इस आधार पर नाम की पुष्टि की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम कटने की नौबत नहीं आएगी।

🗂 2003 की मतदाता सूची का करें अध्ययन – बीएलओ को निर्देश

जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ को कहा कि वे 2003 की मतदाता सूची का अध्ययन करें, जिससे वर्तमान कार्य में आसानी होगी। उन्होंने इस पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता से लेने को कहा।

⚠️ लापरवाही पर कार्रवाई तय:

गणना फॉर्म अपलोड में देरी या शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। डीएम ने कहा कि कार्य में बाधा डालने वालों की सूचना निर्वाचन आयोग को दी जाएगी।

👥 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद:

एसडीएम पश्चिमी श्रेया श्री

एडीएम आपदा व कांटी विधानसभा के ईआरओ शैलेश कुमार चौधरी

कांटी बीडीओ आनंद कुमार विभूति

सीओ सुश्री ऋषिका

कांटी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार

अन्य अधिकारीगण, बीएलओ व सुपरवाइजर

📢 डीएम का संदेश:

> “सभी पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। दस्तावेज नहीं होने पर भी कोई न घबराए, प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है।”

#MuzaffarpurNews #KantiUpdate #BiharElection2025 #VoterListRevision #DistrictMagistrate #MatdataSuchi #ECGuidelines #VoterAwareness #BLOInstructions #DMSubratKumarSen