Advertisement

मुजफ्फरपुर के आसमान में दिखी रहस्यमयी आकृति, लोगों ने मोबाइल में किया कैद, वीडियो वायरल

-मुजफ्फरपुर के आसमान में दिखी रहस्यमयी आकृति, लोगों ने मोबाइल में किया कैद, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी। जिले के बंदरा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र सकरी, मन और आसपास के इलाकों में शनिवार की शाम आसमान में एक अनोखा और रहस्यमयी नज़ारा देखने को मिला। ढलती शाम के दौरान बादलों के बीच बनी एक विशेष आकृति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आसमान में दिखाई दे रही इस आकृति को देखकर स्थानीय लोगों और युवाओं ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।


इस अनोखे दृश्य को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोई इसे बादलों की प्राकृतिक आकृति बता रहा था तो कोई इसे शुभ संकेत मान रहा था। हालांकि, इस दृश्य को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या वैज्ञानिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, आसमान में दिखी इस रहस्यमयी आकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। शनिवार की शाम का यह अनोखा नज़ारा क्षेत्र में लोगों के बीच उत्सुकता और कौतूहल का विषय बना रहा।