Advertisement

मुजफ्फरपुर : एक्शन में हत्था ओपी पुलिस,2 क्षेत्र के एवं 2 अंतरजिला क्षेत्र के शराब कारोबारी पर केस, 1 को भेजा जेल

-2 क्षेत्र एवं 2 अंतरजिला क्षेत्र के शराब कारोबारी पर केस, 1 को भेजा जेल

-हत्था ओपी की पुलिस ने की कार्यवाई
-सीमा क्षेत्रों में बढ़ाई गई सख्ती

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिले के हत्था ओपी की पुलिस ने शराब माफियाओं एवं कारोबारीयों के खिलाफ सख्ती का अभियान तेज कर दिया है। 3 लीटर देसी शराब के साथ हत्था सोमनाही के अजय पासवान को हत्था ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही शराब कारोबार के आरोप में विभिन्न धाराओं में 4 कारोबारी पर नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।जिसमें दो जिला एवं ओपी क्षेत्र तथा दो अन्तर जिला एवं थाना क्षेत्र के कारोबारी शामिल हैं।

हत्था ओपी के अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि इस मामले में हत्था ओपी क्षेत्र के कल्याणनगर के मोहन राम तथा अजय पासवान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसमें अजय पासवान को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। वही पड़ोसी समस्तीपुर जिले के चकमेहशी थाना क्षेत्र के भराव के अरुण कुमार एवं कनौजर-भराव के नरेश राम पर भी शराब कारोबार को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। ओपीध्यक्ष ने बताया कि आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों,शराब कारोबारियों-नशेड़ियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।