Advertisement

मुजफ्फरपुर: उत्क्रमित हाईस्कूल बरियारपुर में सीनियर क्लास के बच्चों को भी फर्श पर बैठकर एग्जाम देने की मजबूरी

-उत्क्रमित हाईस्कूल बरियारपुर, सीनियर क्लास के बच्चों को भी फर्श पर बैठकर एग्जाम देने की मजबूरी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बरियारपुर में फर्नीचर के अभाव में छात्र-छात्राओं को फर्श पर बैठना पड़ रहा है। मंगलवार को विद्यालय में नवमी एवं दसवीं क्लास के बच्चे मासिक परीक्षा में शामिल थे, लिहाजा कुछ बच्चों को यहां डेस्क-बेंच पर बैठाया गया था जबकि कुछ बच्चे उपस्कर के अभाव में फर्श पर बैठकर परीक्षा देते नजर आए।

विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े हुए सदस्य बबलू यादव ने बताया कि विद्यालय उत्क्रमण के बाद से विद्यालय में विकास कोष में राशि रहने के बावजूद उपस्कर नहीं खरीदे गए हैं और न हीं विभागीय स्तर पर विद्यालय को कभी उपस्कर उपलब्ध कराया गया है। लिहाजा विद्यालय में अध्यनरत बच्चे लगातार परेशान हैं। नवमी एवं दसवीं के बच्चे ऐसे ही अभाव में प्रत्येक साल पास आउट हो जा रहे हैं,लेकिन व्यवस्था वहीं की वहीं रह जाती है।उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्थानीय विधायक निरंजन राय के द्वारा भी इस मामले में कई बार निर्देशित किए गए हैं, बावजूद अब तक संभव स्तरों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।जिसके बच्चों के अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है।