Advertisement

महेशबाहु चौक पर भीषण जाम, राहगीर परेशान

-महेशबाहु चौक पर भीषण जाम, राहगीर परेशान

मुजफ्फरपुर। शहर के जूरनछपरा स्थित महेशबाहु चौक पर सोमवार को भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई।

जाम के कारण चौक के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

लोगों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए चौक पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और जाम से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।